फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोशाला में भूख-प्यास से मर गईं 20 से अधिक गाय, एक ही गड्ढे में दफनाया, भाकियू ने लगाया आरोप

Fri, 30 May 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले की हमीदाबाद गोशाला में 20 से अधिक गायों की मौत हो गई। भाकियू के जिलाध्यक्ष का आरोप है कि भूख-प्यास से गायों की जान गई है। इसके बाद एक ही गड्ढे में सभी मृत गोवंशों को दफना दिया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत रहीम नगर ग्रंट के हमीदाबाद गोशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक बड़े गड्ढे में करीब 20 से 25 मृत गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए गोला एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधु ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत रहीम नगर ग्रंट के हमीदाबाद स्थित गोशाला में गायों की स्थिति अत्यंत खराब है। भूसा, चारा और पानी नहीं देने के कारण कई गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें मरने की अवस्था में पहुंच गईं। करीब 20 से 25 गायों को 29 मई को ग्राम प्रधान मायावती व उनके पति पंकज कुमार गौतम, हीरालाल व अन्य कई अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर डाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

गोशाला संचालक पर रुपयों का बंटरबांट करने का आरोप 
आरोप लगाया कि गोशाला संचालक गायों की संख्या अधिक दिखाकर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के साथ पैसों का बंटवारा करता है। गायों को लगातार खाना व पानी न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो रही है। मृत गायों का पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया जाता है। भारतीय किसान यूनियन ने इस प्रकरण की जांच कर दोषी ग्राम प्रधान अन्य संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मौके पर जाकर देखा गया है। जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की गई है। इसमें तहसीलदार, डिप्टी सीबीओ व खंड विकास अधिकारी बिजुआ को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने की बात कही है। साथ ही प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें