फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उच्च रक्तचाप के प्रति लोगों को किया जागरूक

Thu, 29 May 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
उच्च रक्तचाप कार्यक्रम में मौजूद डाक्टर व काउंसलर। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बिजुआ। उच्च रक्तचाप नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूक किया। लोगों को बताया कि जीवनशैली में परिवर्तन करके अपने जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाना है। बच्चों को शराब एवं तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उच्च रक्तचाप से होने वाले रोगों की भी जानकारी दी। कहा कि अगर उच्च रक्तचाप की शिकायत मालूम हो तो तुरंत उपचार शुरू कर दें। खानपान में हरी सब्जी व कम चिकनाई वाले भोजन का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें