फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर डेढ़ सौ से अधिक गड्ढे, आवागमन बना चुनौती

विज्ञापन
शहर की गढ़ी रोड में गड्ढों से बचकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की प्रमुख सड़कों में शुमार मेला मैदान से गढ़ी को जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर डेढ़ सौ से अधिक गड्ढे मौजूद हैं, जिनमें से कुछ एक से डेढ़ फुट तक गहरे हैं। इन गड्ढों ने न केवल आवागमन को मुश्किल बना दिया है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन



यह सड़क शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे एसएसबी कैम्पस, केंद्रीय विद्यालय और बिजली उपकेंद्र को जोड़ती है। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और खतरनाक हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क किसी जाल से कम नहीं, जहां हर कदम पर दुर्घटना का खतरा मंडराता है।

लोगों ने बताया कि कई बार इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन मिल जाता है कि जल्द ही बनाई जाएगी। गढ़ी रोड के मनोज मिश्रा, दीपक ग्रोवर, आलोक, विजय बाजपेई, अनंत आदि लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे उनकी परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सवाल यह है कि आखिर कब तक शहर की यह महत्वपूर्ण सड़क उपेक्षा का शिकार रहेगी और कब तक लोग इस जानलेवा रास्ते से गुजरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बारिश में होती है अधिक परेशानी
इस तरफ से गुजरने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। बारिश होते ही इन बड़े बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे अंदाजा नहीं लग पाता कि कहां अधिक गहरा है। इस वजह से दिन में कई ई रिक्शा पलटने की घटनाएं सामने आती हैं।


इमली चौराहे से मेला रोड भी जर्जर
शहर के इमली चौराहा से मेला मैदान चौराहे तक जाने वाली सड़क भी काफी जर्जर है, इस सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हैं और सड़क टूटी है। यह सड़क काफी तंग भी है इस कारण इधर अक्सर जाम भी लगता है। सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक है, गड्ढे होने के कारण अक्सर ई-रिक्शा पलटते हैं, जिनको हटाने के चक्कर में भी लोग जाम का शिकार बनते हैं। हालांकि एक बार सड़क के गड्ढे भरे हुए थे, लेकिन आजकल सड़क की हालत बदतर है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बहुत समय से यह सड़क नहीं बनाई गई है, इसलिए और जर्जर हो चुकी है।

इन दोनों सड़कों का प्रस्ताव पास हो चुका है। शहर की कुछ सड़कें और भी हैं जिन्हें बनाया जाना है। बारिश के कारण काम आगे भी बढ़ सका।बरसात के बाद इन दोनों सड़कों का फिर से निर्माण कराया जाएगा। - डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष, लखीमपुर

शहर की गढ़ी रोड में गड्ढों से बचकर निकलते वाहन। संवाद

शहर की गढ़ी रोड में गड्ढों से बचकर निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें