लखीमपुर खीरी। आईजी रेंज के आदेश के बाद एसपी ने जिले भर में वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पाबंद करने के निर्देश जारी किए। शनिवार को सभी थानों में सौ से अधिक वारंटियों को पाबंद किया गया।
एसपी का कहना था कि वैसे तो सप्ताह में दो से तीन दिन तक वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है लेकिन शनिवार को आईजी रेंज के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई की गई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा 16 वारंटी थाना हैदराबाद पुलिस ने पाबंद किए।
शहर कोतवाली पुलिस ने 11 को पकड़ा, जिसमें रमेश निवासी ग्राम रमही काॅलोनी, राकेश निवासी ग्राम रमही कालोनी, रमाकांत निवासी ग्राम पनगीखुर्द, प्रमोद निवासी ग्राम पनगीखुर्द, तीरथ निवासी ग्राम पनगीखुर्द, मनीष कुमार निवासी मिदनिया गढी, शिवनंदन निवासी सलेमपुर कोन, सुनील कुमार निवासी मोहल्ला सुभाषनगर, फेरी लाल निवासी मोहल्ला शिवकालोनी काॅलोनी, राजेश निवासी मोहल्ला अर्जुनपुरवा व सुशील कुमार कश्यप निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी वारंटियों को न्यायालय भेजा गया।
गोला पुलिस ने 8, भीरा से 15, शारदानगर में पांच, मोहम्मदी पुलिस ने 12, पसगवां पुलिस ने छह, संपूर्णानगर पुलिस ने चार, मैगलगंज पुलिस ने नौ, फूलबेहड़ पुलिस ने 14, नीमगांव पुलिस ने 14 वारंटियों को पाबंद किया गया है।