फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पिकअप वाहन पलटने से 10 से अधिक मजदूर घायल, धान रोपाई करने जा रहे थे सभी

Tue, 23 Jul 2024 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अयोध्यापुर निवासी मजदूर पिकअप में सवार होकर धान की रोपाई करने मूडा गालिब गांव जा रहे थे। मोहम्मदी मार्ग पर कठिना नदी के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी-गोला मार्ग पर कठिना नदी पुल के पास मंगलवार को पिकअप वाहन पलट गया, जिससे 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए। ये सभी मूडा गालिब गांव में धान की रोपाई करने जा रहे थे। बताते हैं कि हादसे के बाद पिकअप की बॉडी दूर जा गिरी।

विज्ञापन


हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अयोध्यापुर निवासी करीब 30 महिला- पुरुष मजदूर पिकअप से मूडा गालिब गांव धान रोपाई करने जा रहे थे। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे गोला- मोहम्मदी मार्ग पर कठिना नदी पुल के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी मजदूर सड़क पर गिर गए। हादसे में 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन मे गोला सीएचसी लाया गया। जहां से आठ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में संजय (15), रामश्री (35),  पप्पू (12), चंद्रावती (60 ), राजीव (17),  उर्मिला देवी (25), शालू (18) व मैंकूलाल (55) शामिल हैं। इसके अलावा बुद्धालाल (35),  सरोजनी देवी, रामकिशोर  आदि को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें