फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जनसुनवाई में घरेलू हिंसा व छेड़खानी के रहे अधिक मामले

Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई के दौरान ​शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमा - फोटो : katra news
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 39 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सबसे अधिक प्रकरण दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़खानी और जमीन विवाद से संबंधित रहे।
विज्ञापन



सुजीता कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य हर महिलाओं को समय पर न्याय दिलाना है। जनसुनवाई में थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद रावत, सीडीपीओ कीर्ति सचान, डॉ. तनीषा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह मौजूद रहे। इसके बाद सदस्य सुजीता कुमारी ने फूलबेहड़ ब्लॉक में आयोजित नारी चौपाल में भाग लिया। चौपाल में बीडीओ सुमित कुमार सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें