लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत की ओर से रमियाबेहड़ ब्लॉक के बांके बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खरवाहिया खेल मैदान में दो दिनी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 160 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि निघासन विधायक शशांक वर्मा, एसडीएम राजीव निगम, पढ़ुआ थानाध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय, विधिनेश मिश्र, प्रधानाचार्य पूजा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोनू प्रथम, शिवम द्वितीय, काजिम तृतीय, महिला की 200 मीटर दौड़ में मालती प्रथम, नेहा द्वितीय, पल्लवी तृतीय, पुरुष की लंबी कूद में मानवेंद्र प्रथम, काजिम द्वितीय, हामिद तृतीय, महिला बैडमिंटन में पूजा मौर्य प्रथम, गुलनाज द्वितीय रही। महिला कबड्डी में रमियाबेहड़-ए, बालक में दरेरी टीम विजेता रही। विभाग प्रचारक अखिलेश, पढ़ुआ थानाध्यक्ष ने विजेताओं, उपविजेताओं को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बताया कि ये सभी खिलाड़ी 16 अक्तूबर को होने वाली जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान संयोजक हर्षित पाल, रेफरी योगेश गुप्ता, अरुण वर्मा, सुनील गिरि, मोहित विश्वकर्मा, हर्षित पाल, युवराज, दिवांशु, प्रेम, कन्हैया, विशाल, अरमान, कुणाल, हामिद, हिमांशु, आलोक, सोनू आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में दम दिखाती महिला खिलाड़ी। आयोजक