फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक, फसलों को पहुंचाते हैं नुकसान

विज्ञापन
पलिया के मझौरा गांव में रोड पर बैठा बंदरों का झुंड। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के मझौरा गांव में बंदरों ने काफी आतंक मचा रखा है। बंदरों के झुंड खेतों में घुसते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सड़क पर भी बंदरों के झुंड बैठे रहते हैं जिससे भीरा रोड पर मझौरा के पास निकलने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों मातादीन, ओमप्रकाश, सुरेश, जसपाल सिंह, रामगोपाल, रामसागर आदि ने बताया कि उनकी गन्ने की फसल को बंदरों के झुंड ने तहस-नहस कर दिया। बंदर गन्ना खाने के साथ ही उसको काटकर अलग कर देते हैं। वहीं रोड पर निकलने वाले वाहन चालक भी कभी-कभार अचानक बंदरों के झुंड रोड पर आने से दुर्घटना का शिकार हो जातेे हैं। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें