फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुरवा में हिंदुओं ने इमाम हुसैन की याद में मनाया तीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। इमाम हुसैन की याद में गंगापुरवा के हिंदुओं ने तीजा मनाया। ताजिया चौक पर रखकर नियाज और फातेहा दिलाई। जिसके बाद गमगीन माहौल में हिंदुओं ने मरसिया पढ़ते हुए ताजियों को करबला में दफन किया।
विज्ञापन

इलाके के गंगापुरवा में हिंदू गंगा जमुनी तहजीब सदियों से पेश करते आ रहे हैं। गंगापुरवा के हिंदू दसवीं मोहर्रम के बाद इमाम हुसैन की याद में तीजा मनाते हैं। इसी को लेकर कोविड-19 का पालन करते हुए छोटे ताजिया ही चौक पर रखे गए। सारी रात लोगों ने ताजियों के आगे लोबान और अगरबत्ती का धुआं कर जियारत करके मन्नत मांगी। ताजियों पर रेवड़ियां भी चढ़ाई गईं। इसके बाद बुधवार को गमगीन माहौल में ताजियों को ले जाकर गांव के बाहर स्थित करबला में दफन किया गया। लल्लूराम चौरसिया, रामकुमार, नीरज, अरुण कुमार, मुन्नालाल, जगतराम, बरातीलाल, विपिन कुमार आदि ने बताया कि इमाम हुसैन के तीजा के मौके पर लगने वाला मेला कोरोना के चलते इस बार नहीं लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें