फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोहे एक जरूरी काम कान्हा कहां मिलेगा’

Wed, 01 Apr 2015 07:29 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र के कलाकारों ने नृत्य और झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

सुरेश गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रेमकिशोर मिश्र एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि विज्ञान मुरारी गुप्ता और नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पालिका अध्यक्ष ने नगर को स्वच्छ रखने और मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए लोगों से अपील की। मनोहारी कला केंद्र के कलाकारों ने देवा श्री गणेशा, मयूर नृत्य, शिव तांडव, लेके आना रोटी कैलाश की चोटी, कृष्ण सुदामा की मित्रता, मोहे एक जरूरी काम कान्हा कहां मिलेगा, तुम गरीबों की सुनो वह तुम्हारी सुनेगा, मोटे मोटे तेरे नैना कजरारे, औघढ़दानी रहा अलख जगा, रंगीलों मारो सांवरो, पीके भरा भांग का प्याला, मां काली, बालाजी, श्रीकृष्ण राधा, शिव की झांकी और भक्ति गीतों पर नृत्य पेश कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, राजेश गिरि एडवोकेट, पालिका सदस्य आशा देवी, विमलेश मिश्र, मिथलेश अवस्थी, अजय यादव, कनक तिवारी, सुरेश ठाकुर, रफी अहमद, जमाल अहमद राईन, काशीविश्वनाथ तिवारी, इशहाक अली, वीरेंद्र कश्यप, अखिलेश बाजपेयी, अरविंद पांडे सहित पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
चैती मेले में आज
ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर संत निरंकारी सत्संग मंडल के तत्वावधान में आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन रात्रि आठ बजे से।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें