फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मी के संक्रमित मिलने पर मोहल्ला सुभाषनगर कंटेन्मेट जोन घोषित

विज्ञापन
पलिया के मोहल्ला सुभाषनगर में कोरोना पॉजीटिव युवक की गली को किया गया सील। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला सुभाषनगर में कोरोना पॉजिटिव युवक मिला है। युवक कलक्ट्रेट आफिस में नौकरी करता है और वहां पर होने वाली जांच में उसने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ला सुभाषनगर में अफरातफरी मच गई। हालांकि युवक दो दिनों से घर पर ही है और कहीं बाहर नहीं गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग से अधीक्षक डॉ एचएन वरुण, कांउसलर अंकित दीक्षित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को कोविड अस्पताल के लिए एंबुलेंस से भिजवाया। उधर नगर पालिका प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज भी कराया है।
विज्ञापन

--
परिवार के तीन अन्य सदस्यों समेत नौकरानी की होगी जांच
कोरोना पॉजीटिव युवक के घर में उसको मिलाकर कुल चार लोग रहते हैं। इसमें बाकी बचे तीन लोगों की जांच मंगलवार को कराई जाएगी। तब तक उनको घर में क्वारंटीन रहने को कहा है। वहीं युवक के यहां एक नौकरानी भी काम करती है, जिसका भी चेकअप मंगलवार को होगा।
--
पूरे मोहल्ले में टीम कर रही सर्वे
कोरोना पॉजिटिव मिल जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। युवक तथा उसके परिवार के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है ताकि उनकी भी जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें