फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने पैसा तो योगी ने भैंसा बंद किया                      

Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो            सिंगाही। 
विज्ञापन
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगाही में हुआ प्रादेशिक कवि संमेलन 
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ             
पत्रकारिता दिवस पर कस्बे में ग्रामीण पत्रकारिता परिचर्चा के साथ प्रादेशिक कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय मिश्र टेनी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस दौरान कस्बे के पंचायत सदस्यों समेत संभ्रांत व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ से आई कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने सरस्वती वंदना की। उसके बाद बाराबंकी से पधारे हास्य कवि मधुर श्रीवास्तव उर्फ नर कंकाल ने यह लाइनें पढ़कर श्रोताओं को खूब हंसाया- सत्ता परिवर्तन ने दृश्य कैसा कैसा बंद किया। मोदी ने पैसा तो योगी ने भैंसा बंद किया।।            
लखनऊ से आए प्रख्यात कवि वाहिद अली वाहिद ने इन पंक्तियों की रचनाओं से शमा बांध दिया- इस गुलशन को मिलके सजाओ योगी जी। अब संतों की रात निभाओ योगी जी।। शेर सियार भेड़िया बकरी सब एक घाट पर पानी पी लें। सबके बाबा बनके दिखाओ योगी जी।।            
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी से आए गीतकार संजय सांवरा ने इस गीत से खूब शमा बांधा- तीर नजरों के यूं न चलाया करो। चोट देकर यूं न मुस्कराया करो।।
भीरा की कवियत्री रंजना सिंह हया व लखीमपुर के युवा कवि एहतशाम हुसैन ने भी काव्यपाठ किया। इस दौरान बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, एबीआरसी बलविंदर सिंह, सिंगाही एसओ रामकुमार यादव, बीजेपी नेता उत्तम मिश्र, सुनील बत्रा, राम प्रकाश सोनी, पूर्व  व्यापार मंडल महामंत्री रमाकांत जायसवाल, सभासद जोगेंद्र शाक्य शिशिर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें