फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भूकंप, अग्निकांड और गैसों के रिसाव से निपटने के लिए होगा मॉकड्रिल

Sun, 14 Sep 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ के बाद अब भूकंप, अग्निकांड व औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक गैसों के रिसाव की घटना व उससे बचाव से संबंधित रिहर्सल कराई जाएगी, ताकि जिले में अगर कोई ऐसी घटना होती है तो उससे आसानी से निपटा जा सके। मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी के लिए अफसरों को नामित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के पलिया, निघासन, गोला, धौरहरा, लखीमपुर, मितौली, मोहम्मदी में संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में सुबह नौ बजे से मॉकड्रिल कराई जाएगी। सदर तहसील के पुलिस लाइन अस्पताल में आग लगने की घटना का मॉकड्रिल किया जाएगा। इसके लिए चार स्थानों पुलिस लाइन, वी मार्ट, गांधी विद्यालय व मेडिकल पोस्ट को चुना गया है।
मोहम्मदी में स्कूल में भूकंप की घटना, निघासन में अस्पताल में भूकंप की घटना का रिहर्सल किया जाएगा। धौरहरा में ऊंचे भवन में आग लगने की घटना होने पर आग को कंट्रोल करने व बचाव कार्य का मॉकड्रिल किया जाएगा। गोला के कुंभी चीनी मिल में औद्योगिक इकाई में गैस रिसाव होने, पलिया में अस्पताल में आग लगने की घटना में बचाव कार्य का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मितौली तहसील के मेला मैदान में भूकंप की वजह से प्रभावित अस्पताल से संबंधित मॉकड्रिल किया जाएगा। जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित राज ने बताया कि मॉकड्रिल का कंट्रोलरूम आपदा विभाग को बनाया गया। सभी जगह की रिपोर्ट यहां पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें