फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
उन्होंने पथराव करते हुए बस को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह और आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फायरब्रिगेड कर्मी आग बुझा पाते, इससे पहले बस जलकर नष्ट हो गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी पवन गौतम, सीओ रमेश कुमार तिवारी पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। अब गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर से घूमने की बात कहकर निकले थे दोनों युवक
ग्रामीणों के अनुसार, अभिमन्यु और इंद्रेश परिजनों से घूमने की बात कहते हुए गांव से निकले थे। परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो सभी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने से हाईवे जाम हो गया। बताया जाता है कि इंद्रेश और अभिमन्यु दोनों अच्छे दोस्त थे। वह दोनों घूमने फिरने साथ ही जाते थे। वहीं, सीओ रमेश तिवारी और कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल स्थिति संभाली।