फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आठ माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों में नाराजगी

Tue, 10 Mar 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर डीएम और सीडीओ को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मोहित कौशिक को सौंपा।
विज्ञापन

एपीओ मनरेगा ललित कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष जीआरएस अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2025 से मनरेगा कर्मियों को मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण होली और दिवाली जैसे त्योहार भी फीके रहे। आर्थिक संकट के चलते विभागीय कार्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मियों ने विभागीय निर्देशों के अनुसार जनपद के लक्ष्यों की पूर्ति में पूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा एसआईआर, क्रॉप सर्वे सहित अन्य विभागीय कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। कर्मचारियों का कहना है कि सर्वाधिक मानव दिवस सृजित होने से प्रशासनिक मद भी अधिक बना। इसके बावजूद मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इसके तहत छह मार्च से काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप कार्य न करने, नौ मार्च को उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देने, 10 से 15 मार्च तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने तथा 16 मार्च को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराने का कार्यक्रम तय किया गया है।
ज्ञापन देने के दौरान एपीओ ललित कुमार, अनिल सिंह चौहान, सुनील पाठक, महेंद्र कुमार, प्रेम शंकर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें