फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षेत्र पंचायत बैठक में सड़कों की बदहाली का विधायकों ने उठाया मुद्दा

Sat, 09 May 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते बीडीओ धन प्राप्त यादव। स्रोत
विज्ञापन
धौरहरा। ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बैठक में विधायक विनोद शंकर अवस्थी जनसमस्याओं को लेकर मुखर नजर आए।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांवों में पाइप लाइन डालने के बाद सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, वहां तत्काल गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बैठक में विधायक ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं में फैलने वाले रोगों और टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें