फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समेत चार ने कराया नामांकन

Mon, 05 Jan 2015 12:08 AM IST
(गोला गोकर्णनाथ) लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए में सपा विधायक विनय तिवारी समेत चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


खुटार रोड स्थित श्रीरामलीला भवन मंदिर में मुख्य चुनाव अधिकारी बालाजी मिश्र और नरेंद्र अवस्थी के निर्देशन में अध्यक्ष के लिए सपा विधायक विनय तिवारी और राजेश गुप्त एवं महामंत्री पद के लिए राजेश आनंद मिन्नी और वीरेंद्र वर्मा ने 3100 रुपये जमानत शुल्क जमा कर नामांकन कराया है।

महामंत्री राजेश आनंद मिन्नी ने व्यापार मंडल का कार्रवाई रजिस्टर मंडल अध्यक्ष को सौंप दिया है। सह चुनाव अधिकारी पवन गुप्ता स्वयं महामंत्री पद के उम्मीदवार वीरेंद्र वर्मा का प्रस्तावक बनने पर दूसरे उम्मीदवार राजेश आनंद मिन्नी ने आपत्ति की है। नामांकन के समय व्यापारियों ने चुनाव अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल चुनाव में बार बार फेर बदल किये जाने का विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सह चुनाव अधिकारी अचल श्रीवास्तव, अशोक कनौजिया, मुनेंद्रपाल सिंह, पवन गुप्ता समेत राममोहन सोनी, आदित्य गुप्ता,  लोकेश गुप्त, विवेक गुप्ता, विवेक राजपूत, आनंद मिश्र, पंकज जोशी, पंकज गुप्ता, रजनीश कुमार गुप्ता, रूपेश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रिषी मेहरोत्रा, वेदप्रकाश राठौर, मोनू राजपूत, सुरेंद्र भारद्वाज, अंशू गुप्ता, दिनेश राजपूत, जुनेद ईराकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें