फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय में मिलीं गड़बड़ियां, सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने की कार्रवाई, मितौली ब्लॉक से संबद्ध किए
विज्ञापन

मितौली के एडीओ पंचायत कर रहे हैं मामले की जांच
लखीमपुर खीरी। गोला ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ा मुल्तान में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय में कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने सचिव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच मितौली के एडीओ पंचायत कुरेंद्र पाल कर रहे हैं।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने कुछ दिन पहले गोला ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ा मुल्तान का निरीक्षण किया था। यहां पर नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय में टायल्स अधूरे लगे मिले थे। टोंटियां टूटी और खराब मिलीं। सामुदायिक शौचालय का रख-रखाव कर रही स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर डीपीआरओ ने सचिव रामपति वर्मा से फोन पर बात की और गैरहाजिर रहने का कारण पूछा। सचिव रामपति वर्मा ने बताया कि बारिश होने की वजह से ग्राम पंचायत में नहीं पहुंच सकी हूं, जबकि गड़बड़ियों के बारे में जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि इससे पहले भी सचिव के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। इस पर डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सचिव को मितौली ब्लॉक से संबद्ध करते हुए मामले की जांच एडीओ पंचायत मितौली कुरेंद्र पाल को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें