फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष : निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पांच सुपरवाइजर, जवाब तलब

विज्ञापन
सीएचसी मोहम्मदी में मिशन इंद्रधनुष अभियान की समीक्षा करते एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता।
विज्ञापन
टीकाकरण की हकीकत जानने सीएचसी मोहम्मदी पहुंचे थे एसएमओ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित दो साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। टीकाकरण की हकीकत जानने के लिए रविवार को एसीएमओ सीएचसी मोहम्मदी पहुंचे, जहां समीक्षा बैठक में पांच सुपरवाइजर नदारद रहे, जिनसे जवाब तलब किया गया है।
एसीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को अभियान की हकीकत जानने के लिए सीएचसी के कई गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव गुलेरा में ड्यूलिस्ट अपडेट नहीं मिली। साथ ही गुलेरा सहित बौआ, सुआताली में कम्युनिकेशन एक्टिविटीज नहीं मिली, जिससे प्रतीत होता है कि संगिनी एवं एएनएम आशाओं को कम्युनिकेशन एक्टिविटीज के बारे में जानकारी नहीं दे रही हैं। बैठक कर सभी सुपरवाइजरों को सत्रों पर निरंतर भ्रमण करने के निर्देश देने के साथ भट्ठा एवं घुमंतू परिवारों का सबसे पहले टीकाकरण करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बीपीएम निधि वर्मा, अंशिका तिवारी, सौम्या अवस्थी, सत्य कुमार एवं सतीश चंद्र शुक्ला अनुपस्थिति रहे। एसीएमओ ने बताया कि इन सभी से जवाब-तलब होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें