फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता किशोरी का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुछ लड़के रपटा पुल के पूरब अंधरा नाले के किनारे खेतों में घास लेने गए थे। इसी दौरान उनको नाले के किनारे किसी के पैर दिखे। उसके आसपास औरतों के पहनने वाले रंगीन कपड़े भी दिख रहे थे। यह देखकर घबराए लड़कों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इस पर वहां भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन

शव का धड़ झाड़ियों में इस तरह घुसा हुआ था जैसे उसे किसी ने जबरन झाड़ियों में घुसाकर छिपाया हो। लोगों का कहना था कि शव पर पड़ी शॉल पूरी भीगी नहीं थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम से गायब थी। वे लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। ग्रामीणों ने बताया कि उसके लापता होने की जानकारी पड़ोसियों तक को नहीं थी।
हैरत की बात यह है कि जिस जगह शव बरामद हुआ, वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता भी नहीं है। वहां जाने के लिए काफी दूर गन्ने के खेतों में चलना पड़ता है। इसके अलावा करीब ढाई किमी दूर अपने गांव से नीलम उस नाले के किनारे कैसे पहुंची और उसका शव इस हालत में कैसे पाया गया, इसका कोई जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि नाले में मिले शव पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिर भी पूछताछ कर जानकारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें