तिकुनिया। तिकुनिया-कौड़ियाला गुरुद्वारा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के आगे रपटा पुल की खंती में भरे पानी में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे 17 वर्षीय किशोरी नैंसी का शव मिला। वह नौ नवंबर से लापता थी। गांव बरसोलाकलां निवासी पिता रामनिवास की तहरीर पर पुलिस ने 11 नवंबर को गांव के ही रोहित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि बेटी के घर से लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्हें ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह बेटी का शव खंती में पड़े होने की सूचना दी।