फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेटे से मामूली कहासुनी के बाद लापता मां रिश्तेदार के घर मिली

Thu, 27 Aug 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। बेटे से मामूली कहासुनी के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता महिला तीसरे दिन रिश्तेदार के घर मिल गई। इससे परिजनों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव मटेहिया निवासी जितेंद्र ने मझगईं पुलिस को बताया कि उसके पिता की वर्ष 2003 में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां मानवी देवी ने मेहनत-मजदूरी कर उसे और उसकी तीन बहनों का पालन-पोषण किया। उन्होंने तीनों बहनों की शादी भी की। वर्तमान में जितेंद्र और उसकी मां ही घर में रहते थे।
जितेंद्र के मुताबिक, मंगलवार शाम किसी बात को लेकर मां से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद वह पड़ोस में चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर मां घर पर नहीं थीं। उनकी चप्पलें घर में ही रखी थीं।
विज्ञापन

आस-पास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो उसने रिश्तेदारियों में भी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने महिला के सकुशल मिलने की सूचना दी। वह क्षेत्र के गांव बुद्धा पुरवा में एक रिश्तेदार के यहां थीं। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि महिला मिल गई हैं। जल्द ही पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें