फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला, रुपयों के विवाद में हत्या का आरोप

Sun, 30 Nov 2025 03:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में नानक नगर वार्ड संख्या 10 निवासी बाबूराम का शव रविवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वह पांच दिन से लापता था। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
बाबूराम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बा के नानक नगर वार्ड संख्या 10 (छीटन पुरवा गांव) में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक बाबूराम (35) का शव पांच दिन बाद रविवार को तालाब किनारे स्थित गन्ने के खेत से बरामद हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने लेनदेन के विवाद को हत्या का कारण बताते हुए पड़ोसी गांव के चार युवकों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बाबू और आरोपियों के बीच 1900 रुपये को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी। परिजनों के अनुसार मारपीट की घटना के बाद ही मंगलवार सुबह बाबूराम बिना किसी सूचना के घर से निकल गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
मेड़ पर पड़ा मिला शव 
रविवार दोपहर ग्रामीणों ने तालाब के पास गन्ने की मेड़ पर पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका गया है। बताया कि बाबूराम लद्दाख में मजदूरी करता था। ठंड व बर्फबारी बढ़ने के कारण करीब दो महीने पहले ही गांव लौटा था। 

कोतवाल निघासन महेशचंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाबूराम की गुमशुदगी दर्ज कर पोस्टर थानों के सूचना बोर्डों पर चस्पा कराए गए थे। उन्होंने बताया कि लेनदेन विवाद में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान बाबूराम का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें