फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान को ट्रैक्टर से कुचलने में खनन माफिया पर मुकदमा

Fri, 26 Sep 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा गांव में अवैध खनन को लेकर विवाद के बाद 60 वर्षीय इंद्रजीत सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा निवासी मृतक इंद्रजीत सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानगर। क्षेत्र के मुरारखेड़ा निवासी 60 वर्षीय इंद्रजीत सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने के आरोप में उनके पुत्र ने तीन आराेपियों को नामजद कर नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

मुरारखेड़ा निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनके पिता इंद्रजीत बुधवार शाम पीलीभीत के थाना हजारा के अशोकनगर स्थित अपने खेत से वापस आ रहे थे। रास्ते में एक नाला पड़ता है, जिसमें से बालू का खनन अवैध रूप से खनन माफिया कर रहे थे। मना करने पर उनके पिता से उक्त लोग विवाद करने लगे और कहासुनी हो गई। इस पर खनन माफिया ने अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उक्त लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वहां से भागने लगे और उनका ट्रैक्टर-ट्राली एक खेत में फंस गया।
आरोप है कि दूसरा ट्रैक्टर मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली निकालने के दौरान उसके पिता इंद्रजीत पर उक्त लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आसपास के लोग उन्हें संपूर्णानगर से पलिया सीएचसी लेकर आए, लेकिन यहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद इंद्रजीत सिंह का शव मुरारखेड़ा पहुंचा। यहां गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना हजारा के प्रभारी निरीक्षक शरद यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रीतम सिंह की तहरीर पर आलम अली, हेमंत माहेश्वरी, अरविंद यादव, छह अज्ञात मजदूरों व आलम के तीन भाईयों पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें