फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलों से बिजली मिलने पर भी हो रही कटौती

Mon, 05 Jan 2015 06:07 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिलों से बिजली उत्पादन होने के बावजूद जिले में बिजली की सप्लाई में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। शहरी इलाके में आठ घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली सप्लाई का यह आंकड़ा गर्मी के दिनों के बराबर है।
विज्ञापन

बता दें कि मौजूदा समय में जिले की नौ चीनी मिलों में छह मिलें नेशनल ग्रिड को बिजली सप्लाई कर रही हैं। इनमें अजवापुर, गुलरिया, हरगांव, कुंभी से 20-20 मेगावॉट, पलिया से 10 और खंभार खेड़ा मिल से 15 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अजवापुर और कुंभी मिल से उत्पादित बिजली को 132केवीए मोहम्मदी को दिया जा रहा है। जबकि अन्य मिलों की बिजली को लखीमपुर फीडर के जरिए ग्रिड तक पहुंचाया जा रहा है।
एक अधिकारी का कहना है कि चीनी मिलों से मिल रही बिजली को अगर यहां खपाया जाए तो जिले वासियों को मौजूदा समय में मिल रही सप्लाई से डेढ़ गुना ज्यादा बिजली दी जा सकती है, लेकिन इसके मुकाबले शहर को महज 16 घंटे और गांवों को 10 घंटे बिजली दी जा रही है। जिससे जिले में लगातार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

लोड बढ़ने से ग्रिड बचाने में आ रही दिक्कत  
मौजूदा समय में जिले का बिजली लोड काफी बढ़ गया है। इससे ग्रिड पर खतरा मंडराने लगा है। एसडीओ आरबी सिंह कहते हैं सामान्य अवस्था में बिजली लोड करीब साढ़े नौ हजार मेगावॉट होता है लेकिन इनदिनों 30 से 35 फीसदी ज्यादा बिजली खपत बढ़ने से यह आंकड़ा साढ़े 13 हजार मेगावॉट के करीब पहुंच गया है। इससे ग्रिड पर खतरा मंडराने लगता है। ग्रिड को बचाने के लिए मुरादाबाद कंट्रोल से बिजली कटौती कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें