फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटीएल से जोड़ने के लिए शहर में लगा शिविर

Mon, 05 Jan 2015 06:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और बैंक एकाउंट से लिंक करने के लिए इंडियन ऑयल कंपनी के गैस वितरक भगवान गैस एजेंसी ने शहर के सदर चौराहे पर शिविर लगाकर फार्म प्राप्त किए। शिविर का उद्घाटन जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने किया। इस मौके पर गैस एजेंसी स्टाफ और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते हुए डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि 31 मार्च तक सभी गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और बैंक एकाउंट से लिंक किया जाना है। ऐसा गैस की सब्सिडी राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक एकाउंट में भेजने के लिए किया जा रहा है। यह योजना एक जनवरी से शुरू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि डीबीटीएल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलास्तर पर ओवरसाइट कमेटी का गठन किया गया है जिसके नोडल अधिकारी एडीएम हरिकेश चौरसिया हैं। डीबीटीएल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यह शिविर लगाए जा रहे हैं। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी गैस एजेंसियों के निकट आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाएं ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

शिविर में काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने डीबीटीएल के फार्म आधार कार्ड और बैंक एकाउंट के साथ जमा किए। इस मौके पर इंडियन ऑयल के अधिकारी रोहित कुमार, भगवान गैस सर्विस के प्रोप्राइटर अतुल जायसवाल, व्यापार मंडल के पदाधिकारी अशोक गुप्त संजय अग्रवाल और श्याम कुमार तिवारी मौजूद रहे।
अब तक 44.9 फीसदी गैस उपभोक्ता डीबीटीएल से जुड़े
लखीमपुर खीरी। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जिले के गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और बैंक एकाउंट से लिंक करने के  कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। भीरा स्थित भारत गैस एजेंसी और नकहा स्थित गैस एजेंसी पर 75 फीसदी उपभोक्ताओं को डीबीटीएल से जोड़ा जा चुका है। पुलिस लाइंस गैस एजेंसी की प्रगति सबसे कम 25 प्रतिशत है। अब तक पूरे जिले की प्रगति 44.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिले में कुल क्रियाशील गैस उपभोक्ता   258362
जिले में कुल गैस एजेंसियां                49
भारत गैस की एजेंसियां                    25
इंडेन गैस की एजेंसियां                    16
हिंदुस्तान गैस की एजेंसियां                08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें