तिकुनिया कृषि उत्पादन मंडी समिति में सभा करते किसान।
कई मुद्दों को लेकर किसानों ने तिकुनिया मंडी में की सभा
तिकुनिया। धान खरीद में हीलाहवाली, चीनी मिल से गन्ने का पूरा भुगतान न होने आदि मुद्दों को लेकर किसानों ने तिकुनिया मंडी में सभा की। सूचना पाकर मंडी परिसर पहुंची एसडीएम श्रद्घा सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान करने का भरोसा दिया।
एसडीएम श्रद्धा सिंह से किसानों ने नियमित क्रय केंद्र न चलने, किसानों को मानक के बहाने परेशान करने सहित कई शिकायतें कीं। किसान गुरजीत सिंह बब्बू ने गन्ना भुगतान और पेराई सत्र में देरी की बात कही। किसानों ने यह भी कहा कि जब मिल चीनी बेच चुकी है तो किसानों को भुगतान करने में देरी क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएम से बात कर डीएम के सामने बात रखी जाएगी। भाकियू के उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड प्रभारी बलविंदर सिंह मान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू, साहब सिंह, बलकार सिंह, जसपाल सिंह, जयमल सिंह, कर्मजीत सिंह, सुखपाल सिंह, गुरुजीत सिंह सहित कई किसान और मंडी सचिव सुलेमान मौजूद रहे।