क्षेत्र के छतुरी गांव में खानकाह हसनी जहांगीरी के सूफी हुजूर अहमद मियां उर्फ चचा मियां के आखिरी दीदार के लिए उनके मुरीदों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे। उनके आखिरी दीदार करने के लिए खानकाह पर सुबह से ही चाहने वाले लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।
90 वर्षीय सूफी हुजूर अहमद उर्फ चचा मियां ने 4 नवंबर मोहर्रम की 21 तारीख की सुबह पांच बजे पर्दा किया। बृहस्पतिवार को बाद जोहर की नमाज के बाद उनके जनाजे की नमाज को पीलीभीत की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम इजहार अहमद बरकाती ने पढ़ाई, उनके आखिरी दीदार और जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए गुजरात, पीलीभीत, खटीमा, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, मोहम्मदी, गोला, सिकंद्राबाद, फूलवेहड़, शारदानगर के अलावा इलाके के नौवांखेडा, मथना, देवरिया, उमरिया, अमीरनगर, मोहम्मदपुर, सकेतू, रामपुर, तकिया, मोहम्मदाबाद, सरैयां विलियम, बस्तौली सहित तमाम स्थानों से हिन्दू, मुस्लिम वर्ग के मुरीद शामिल हुए।
इस मौके पर सज्जादानशीन, सूफी सैय्यद इशरत अली, सूफी रियाज अहमद मियां, सूफी जावेद अख्तर मियां, सूफी जमील भाई, रसीद भाई, अब्दुल वहीद भाई, मेंहदी हसन भाई, मुख्तार भाई, नत्थू खां, मोहम्मद शाकिब खां, मिर्जा तौकील बेग, एहसान खां, रियासत अली, कय्यूम बेग, आरिफ बेग, इरफान खां, जाकिर खां, मौलाना इकबाल मियां, रफीक खां, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्यामबिहारी गौतम, जुल्फिकार खां, फुरकान खां, मुजीब अहमद के अलावा क्षेत्रीय विधायक विनय तिवारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मकरंद सिंह, जिला महासचिव विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।