फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजनगर में रेलवे बैरियर लगाने का काम शुरू

Sun, 01 Mar 2015 12:16 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हादसों का सबब बने महराजनगर मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर लगवाने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को दोनों ओर बैरियर खड़े कर मिट्टी पटाई और यांत्रिक सेटअप का काम पूरा कर लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक हफ्ते में महराजनगर में ट्रेन के आवागमन के समय बैरियर गिराकर ट्रैफिक का मूवमेंट रोका जाने लगेगा।
विज्ञापन

दो साल पूर्व महराजनगर मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन  की टक्कर से कार सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। उसके बाद से कई बार मानवरहित क्रॉसिंग पर हादसे हुए। रेलपथ के पीडब्ल्यूआई सुरेंद्र  सिंह के मुताबिक मानवरहित क्रॉसिंग पर बैरियर या फाटक लगाने के लिए छह हजार वाहनों का ट्रैफिक होना जरूरी होता है। हादसों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सर्वे कराकर ट्रैफिक का मानक पूरा होने पर यहां बैरियर लगाने की अनुमति दे दी। पीडब्ल्यूआई ने बताया कि बैरियर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही यहां बैरियर गिराकर ट्रैफिक कंट्रोल करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें