आढ़त में रखी अलमारी, जिसमें से चोरी हुई नकदी।संवाद
निघासन। झंडी चौकी के गांव बरोठा में बीती रात चोरों ने एक आढ़ती की दुकान को निशाना बनाया। चोर ढाई लाख नकदी के अलावा ट्रैक्टर की बैटरी और पीतल की दो थालियां चुरा ले गए।
आढ़ती महेश जायसवाल सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो अलमारी के ताले टूटे मिले। सामान भी बिखरा हुआ था। गद्दी पर रखा लोहे का बक्सा दुकान के पास ही एक खेत से बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद