गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला राजेंद्र नगर कॉलोनी में एक बालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे इलाज के लिए गोला सीएचसी लाया गया।
राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी जलीस का 10 वर्षीय पुत्र आयन अपनी ननिहाल आया हुआ था। वहां खेलते समय मकान के छज्जे के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से अयान के हाथ की उंगलियां झुलस गईं। उसे गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। संवाद