फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अमर उजाला भविष्य ज्योति के तहत आज मेधावी होंगे सम्मानित

Tue, 26 May 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी रोड स्थित होटल एलीट इन में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अंजनी कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, एएसपी पश्चिमी अमित राय, एएसपी पूर्वी पवन गौतम के अलावा एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह व प्राचार्य युवराजदत्त महाविद्यालय डॉ. हेमंत पाल मौजूद रहेंगे।
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के तहत मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सीबीएसई, आईसीएसई के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे चरण में यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान होगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं हमारे सहयोगी
फ्यूचर यूनीवर्सिटी, बरेली (मुख्य सहयोगी), एबलान पब्लिक स्कूल निघासन, विवेकानंद एकेडमी भीरा, नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज महेवागंज, चिल्ड्रंस एकेडमी, गोला गोकर्णनाथ, चिल्ड्रंस एकेडमी लखीमपुर खीरी, ग्रीन फील्ड एकेडमी एंड ग्रुप ऑफ स्कूल्स, अजमानी पब्लिक स्कूल, गोला पब्लिक इंटर कॉलेज, श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया, विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी, इंडियन एकेडमी पलियाकलां, हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल, गुरूकुल एकेडमी पलियाकला, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई लखीमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें