छात्र को सम्मानित करते डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र। स्रोत : कॉलेज
लखीमपुर खीरी। धर्मसभा इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र अलंकरण व पुरातन छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण 26 छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम छात्र रहे अचित गुप्ता व वंदना गायन में प्रथम छात्र श्लोक मिश्रा को भी सम्मानित किया।
प्रबंध समिति के सदस्य पुरातन छात्र राजेंद्र भल्ला, जितेंद्र साहनी, सतीश चंद्र टंडन आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्र मन लगाकर परिश्रम करें तो सफलता का कोई अंत नहीं होता। कार्यक्रम का संचालन का शिक्षक डॉ. कमल मौर्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. पवन गर्ग ने विद्यालय को वॉटर चिलर समर्पित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक राम काला सिंह, डॉ.आरके जायसवाल, प्रधानाचार्य आलोक गोयल समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद