गौरीफंटा के डिगनिया तिराहे पर चेकिंग करती पुलिस। संवाद
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा से महानगरों के लिए चलने वाली अवैध टैक्सी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने डिगनिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान करीब 18 टैक्सी व अन्य गाड़ियों के चालान काटे। साथ ही बाॅर्डर से अवैध तरीके से सवारी न ढोने की हिदायत दी।
गौरीफंटा सीमा व धनगढ़ी से अवैध निजी कार व टैक्सी के जरिये नेपाली सवारियों को बरेली, कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान आदि महानगरों के लिए अधिक किराया वसूलकर ढोया जा रहा था। मंगलवार की देर शाम गौरीफंटा कोतवाल सतीश चंद्र यादव के निर्देश पर एसआई परमीत कुमार व उनकी टीम ने चेकिंग अभियान डिगनिया तिराहे पर चलाया।
यहां करीब कई टैक्सी व अन्य निजी गाड़ियों के प्रपत्र दुरुस्त न मिलने पर चालान करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई की सूचना पर कई टैक्सी चालक पलिया में ही चेकिंग होने की बात सुनकर रुक गए। संवाद