फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी होगी मेरिट सूची

Wed, 18 Jun 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज प्रशासन ने जुलाई के पहले सप्ताह में स्नातक के लिए मेरिट जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में इंटरमीडिएट में 19 हजार से ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं। स्नातक की पढ़ाई के लिए आर्यकन्या डिग्री कॉलेज छात्राओं के लिए पहली पसंद रहता है। परीक्षा परिणाम आने के बाद से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। काॅलेज में सीटें कम होने से तमाम छात्राओं को मायूस होना पड़ता है। ऐसे में छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए जनपद से बाहर या प्राइवेट डिग्री कॉलेजों की ओर रुख करना पड़ेगा।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता शुक्ला ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की जांच के बाद मेरिट सूची निकाली जाएगी। उम्मीद है कि जुलाई के पहले सप्ताह में ही मेरिट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सीटों की स्थिति
स्नातक विषय-सीटें

हिंदी-340
अंग्रेजी-200
संस्कृत-50
दर्शनशास्त्र-150
मनोविज्ञान-150
अर्थशास्त्र-180
राजनीति शास्त्र-270
चित्रकला-184
संगीत वादन-30
संगीत गायन- 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें