फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में जवानों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 06 May 2015 08:30 PM IST
महंगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी 39वीं वाहिनी का स्थापना दिवस गदनियां मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें जवानों और उनके घरों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

गदनियां मुख्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी कमांडेंट राजेश ठाकुर ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया और जेपी पांडे ने गुलदस्ता भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसमें एसएसबी जवानों, उनके बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की।
मटका फोड़ पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में जवानाें ने एक दूसरे को जोड़ कर सीढ़ी बनाई और फिर मटका तोड़ा। मटका तोड़ महिला वर्ग में आंख पर पट्टी बांध कर महिलाओं ने मटके तोड़े। रस्साकसी में भी जवानों ने जमकर जोर अजमाइश की। प्रभारी कमांडेंट समेत मौजूद सभी ने कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में शामिल लोगों के हुनर की जमकर सराहना की। कार्यक्रम देररात तक जारी रहेगा और इसी में विजेताओं आदि को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

8 वां है 39वीं वाहिनी का स्थापना दिवस
एसएसबी की 39वीं वाहिनी की स्थापना वर्ष 2007 में पांच मई को हुई थी और पहली तैनाती वर्ष 2008 में 8 मार्च को छत्तीसगढ़ में हुई थी।
इलाके से लगी सीमा पर वर्ष 2010 में आई 39वीं वाहिनी
यहां इंडो नेपाल सीमा पर 39वीं वाहिनी की तैनाती वर्ष 8 मार्च वर्ष 2010 हुई। उस दौरान वाहिनी के जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौकियों और मुख्यालय में जवान टेंटों में रहे। हालांकि अब मुख्यालय और कई चौकियों का पक्का निर्माण हो चुका है। इसमें जवानों के रहने के भवन भी बनाए गए हैं।
स्वान दस्ते ने दिखाए अपने हुनर
एसएसबी के स्वान दस्ते ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपने हुनर दिखा कर लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। स्वान दस्ते ने बम तलाशने समेत कई हुनर दिखाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें