बारिश और ओले गिरने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने के क्रम में शासन ने खीरी को एक करोड़ की और धनराशि दी है। इससे पहले ढाई करोड़ की धनराशि का वितरण कराया जा चुका है। जनपद में 1766 ग्रामों का सर्वे कराया गया था, जिसमें 33 फीसदी से अधिक क्षति वाले 1,14,107 किसान चिह्नित किए गए थे, जिन्हें मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन ने 55.88 करोड़ की डिमांड शासन से की थी। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि दो मई को शासन से एक करोड़ की धनराशि मिली है, जिसे संबंधित तहसीलों को वितरण के लिए दिया गया है।