फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाराम बापू की रिहाई को लेकर दिया ज्ञापन

Tue, 21 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आशाराम बापू की रिहाई को लेकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। संत आशाराम बापू की रिहाई की मांग को लेकर उनके अनुयायियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में आशाराम के भक्तों ने कहा कि संत आशाराम बापू पिछले कई वर्षों से सनातन धर्म का प्रचार करते आ रहे हैं। भारत समेत कई देशों में सनातन धर्म के मानने वाले लोगों की उनमें अपार श्रद्धा है। हजारों ऐसे परिवार जिन्होंने भ्रमित होकर ईसाई धर्म अपना लिया था, उन्हें फिर से हिंदू धर्म में जोड़ा है। इससे विदेशी ताकतें उनसे विरोध मानती हैं। साजिश करके उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसा दिया गया। जबकि उन पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि संत आशाराम बापू को तत्काल रिहा किया जाए। 
विज्ञापन

ज्ञापन देने वाले लोगों में रामदेवी, रेशमा शुक्ला, स्नेहलता सिंह, उर्मिला सिंह, रमा कश्यप, प्रेमवती मिश्रा, रीना मिश्रा, ऊषा अवस्थी, नीलम वर्मा, माधुरी रस्तोगी, रमा आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें