फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचकों को बुलाकर की ऑपरेशन मिलन की समीक्षा

Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मी‌ट‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएसपी ने एसओ फरधान की सराहना कर दी शाबासी
विज्ञापन

ऑपरेशन मिलन अभियान की गुरुवार को एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह ने विवेचकों को बुलाकर समीक्षा की। पुलिस अब तक 52 में से 34 बच्चों सहित युवक-युवतियों को बरामद कर चुकी है। इस दौरान उन्होंने एसओ फरधान तपेश्वर सागर के कार्यों की प्रशंसा कर प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में बुलाई गई बैठक में एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह ने कहा कि गायब बच्चों की बरामदगी में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन मिलन में अच्छा कार्य करने वाले विवेचकों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन विवेचकों का कार्य संतोषजनक नहीं होगा। उन्हें हर हालत में दंडित किया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद एसओ फरधान तपेश्वर सागर के कार्यों की सराहना करते हुए शाबासी दी। एएसपी ने कहा कि एसओ पद पर होने के बाद भी तपेश्वर सागर ने विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया है। एएसपी ने बताया कि ऑपरेशन मिलन के तहत जिले से बच्चों सहित कुल 52 लोग गायब थे। जिनमें से 30 लोग पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। 11 मई को संपूर्णानगर, ईसानगर, निघासन और सिंगाही पुलिस ने एक -एक बरामदगी की है। शेष आठ की बरामदगी को लेकर हफ्ते भर बाद फिर समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बरामद हुई लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में बयान कराए गए। बाद में कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की गई। बैठक में सभी थानों के विवेचक शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें