लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब की इकाई नव दिशा की ओर से आयोजित मीना बाजार बीते करीब 15 वर्षों से महिला स्वावलंबन की सशक्त मिसाल बनता आ रहा है। हर वर्ष एक दिन के लिए आयोजित होने वाला यह मीना बाजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना है, जो अपने घरों में रहकर छोटे-छोटे घरेलू उत्पाद तैयार करती हैं या सीमित संसाधनों के बीच अपने हुनर से आजीविका अर्जित कर रही हैं।
मीना बाजार में घरेलू उत्पाद बनाने वाली महिलाओं, बुटिक संचालिकाओं, हस्तशिल्प कलाकारों और विभिन्न महिला उद्यमियों को अपने स्टॉल लगाने का अवसर दिया जाता है। यहां महिलाएं अपने बनाए उत्पादों का न सिर्फ विक्रय करती हैं, बल्कि उन्हें समाज में पहचान भी मिलती है। इस आयोजन से महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी प्राप्त होता है।
मीना बाजार से होने वाली आय का उपयोग संस्था की तरफ से जरूरतमंद बेटियों की शादी, उनके रोजगार की व्यवस्था और अन्य सामाजिक कार्यों में किया जाता है। इसके साथ ही महिलाओं को उनके कार्य के अनुरूप सिलाई मशीन, ब्यूटी पार्लर सामग्री जैसे उपकरण भी निशुल्क वितरित किए जाते हैं, जिससे वे आगे बढ़कर स्वावलंबी बन सकें। इस पूरे आयोजन में संस्था की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
मीना बाजार का उद्देश्य महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तभी समाज सशक्त होता है।
- कुमकुम गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष
हम महिलाओं को केवल अवसर ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराते हैं, ताकि वे स्थायी रूप से स्वावलंबी बन सकें।
- दीपाली गुप्ता, अध्यक्ष
यह मंच महिलाओं को पहचान देता है। यहां से मिली आय और अनुभव उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाता है।
- लता अग्रवाल
लता अग्रवाल
लता अग्रवाल
लता अग्रवाल