कुष्ठ रोगियों को इलाज के लिए जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में मुन्ना भारती जादूगर ने अपनी जादूगरी दिखाई और मरीजों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी मितौली में मुन्ना भारती ने लोगों का आह्वान किया कि कुष्ठ रोग को छिपाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जरूरत है इसके इलाज की। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि कुछ लोग कुष्ठ रोग को छूत की बीमारी मानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। अस्पताल में कुष्ठ रोग की दवाएं मौजूद हैं। इलाज से मरीज पूरी तरह सही हो सकता है। इस दौरान डॉ. निमेष शुक्ला, डॉ. रीनू, बीपीएम मोहम्मद तैयब, काउंसलर देव नंदन श्रीवास्तव मौजूद रहे।