फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्रिंटर खराब यात्री परेशान

Tue, 24 Feb 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर प्रिंटरों की खराबी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार को प्रिंटरों की खराबी के कारण तीन काउंटर बंद हो गए। इस कारण यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ी। एक टिकट काउंटर पर सौ से अधिक यात्रियों की भीड़ को संभालने में जीआरपी के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

होली के त्योहार को लेकर इन दिनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह से लेकर शाम तक औसतन प्रतिदिन 10 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों का सफर करते हैं। यात्रियों को टिकट वितरण के लिए स्टेशन पर चार काउंटर बनाए गए हैं। पिछले कई दिनों से स्टेशन के एक-दो काउंटर बंद चल रहे थे लेकिन मंगलवार को सुबह 10 बजे अचानक प्रिंटरों की खराबी के कारण तीन काउंटर बंद हो गए। इस कारण महिला और पुरुष यात्रियों की भीड़ एक ही काउंटर पर उमड़ पड़ी। बताते हैं प्रिंटरों की खराबी की सूचना देने पर लखनऊ से रेलवे कर्मचारी लखीमपुर पहुंचे लेकिन अभी तक प्रिंटर सही नहीं हो पाए हैं। सूचना पर जीआरपी एसओ चेतराम वर्मा और कई सिपाही टिकट काउंटर के पास पहुंचे। जीआरपी को यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रिंटरों की खराबी के कारण समय से टिकट न मिलने के कारण तमाम यात्रियों को बेटिकट ही सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  
स्टेशन अधीक्षक आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रिंटरों को ठीक करने या नया प्रिंटर देने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को सूिचत किया गया है। बताया गया है जल्द ही टीम भेजकर प्रिंटरों को दुरुस्त अथवा बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें