फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर बंद कराया

विज्ञापन
बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर को बंद कराते हुए औष​धि निरीक्षक बबिता रानी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिना लाइसेंस क्लीनिक व मेडिकल स्टोर चलाना संचालक को भारी पड़ गया। औषधि निरीक्षक ने अवैध मेडिकल स्टोर को बंद कराते हुए जांच के लिए कई दवाओं के नमूने भी लिए। औषधि निरीक्षक की इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि संजय पुत्र हिमांशु निवासी मिल रोड खमरिया पंडित बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालित करता है। खमरिया थाना पुलिस के साथ जांच पड़ताल की तो शिकायत सही मिली। औषधि बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखाया गया। दुकान में मौजूद दवाओं में से चार के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालन बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें