फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम के लिए स्कूलों को दिया जा रहा पुराना अनाज 

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
विज्ञापन
mid day - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एफएसडीए टीम की सैंपलिंग में हुआ खुलासा
विज्ञापन

  डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को कई स्कूलों में अनाज की सैंपलिंग की है, जिसमें करीब तीन साल पुराना अनाज कोटेदार द्वारा भेजने का खुलासा हुआ है। बुद्धापुरवा के प्राथमिक स्कूल के अनाज में कीड़े मिले हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक वर्मा ने गुरुवार को बिहारीपुरवा प्राथमिक स्कूल में  छापा मारा। इस स्कूल में पुराना चावल और गेहूं मिला। इसके बाद बुद्धापुरवा के स्कूल में अनाज और तेल की सैंपलिंग की गई। इस स्कूल के अनाज  में कीड़े मिलने पर आनाज प्रयोग करने से मना कर दिया गया। अदलाबाद  के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में गंदगी, पुराना तेल,  खराब मसाला पाया गया। लालपुर के  प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनाज की गुणवत्ता चेक की गई।  निरीक्षण में सभी स्कूलों में करीब चार साल  पुराना गेहूं और चावल मिला।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एमडीएम के लिए  नियमानुसार कोटेदारों को इसी  वर्ष का अनाज सप्लाई करना चाहिए। पुराना अनाज खराब होने के कारण बदबू  देने लगता है। बुद्धापुरवा में  तेल की गुणवत्ता सही न मिलने पर  तेल का सैंपल भी लिया गया। सभी स्कूलों की  जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को  भेजी गई है। अनाज के सैंपल जांच  के लिए लैब भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें