फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को इलाज की जरूरत: साध्वी प्राची

Tue, 21 Mar 2017 11:00 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
मायावती को इलाज की जरूरत: साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
निघासन के बैरिया श्रीठाकुरद्वारा के होली मिलन समारोह में सपा और बसपा को कोसा
मायावती मानसिक रूप से बीमार हो चुकी हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची का। मंगलवार को निघासन के बैरिया श्रीठाकुरद्वारा के होली मिलन समारोह जाते समय साध्वी ने मीडिया से बात की।   
 राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों की आपसी सहमति से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। बोलीं कि सभी बूचड़ खानों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। क्योंकि देश के लिए बूचड़ खानों का बंद होना बहुत जरूरी है। बसपा प्रमुख मायावती के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के बजाय अस्पताल जाकर अपना इलाज कराना चाहिए। इसके बहाने वह सहानुभूति बटोरना चाहती हैं। साध्वी ने कहा कि सपा नेता आजम खां की यूनीवर्सिटी की जांच होनी चाहिए और अनियमितता मिलने पर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन के गांव बैरिया के श्रीठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में हुए होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने कहा कि सपा सरकार के कुशासन से पूरा प्रदेश कराह रहा था। प्रदेश की जनता सपा से ऊब चुकी थी। उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं से कहा कि वह अपने बच्चों को संस्कारवान और भगवान राम व कृष्ण जैसी शिक्षा प्रदान कर चरित्रवान बनाएं।  ढखेरवा के कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्राची का चौराहे पर फूलमालाओं से स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें