फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल दो से 24 अगस्त तक चलेगी

Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी ट्रेनस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी । पूर्वोत्तर रेलवे दो से 24 अगस्त तक मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन मैलानी रूट से 16 फेरे के लिए चलाएगा। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। ट्रेन में एसएलआर के दो सहित कुल 14 कोच होंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंध परिचालन की ओर से एक अगस्त को जारी पत्र के मुताबिक, ट्रेन संख्या 05185 मऊ से दो अगस्त को पूर्वाह्न 11:45 बजे चलकर आजमगढ़, शाहगंज जंक्शन, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, मल्हौर, बादशाहनगर, डालीगंज और सीतापुर होते हुए तीन अगस्त को रात 2:05 बजे मैलानी पहुंचेगी। मैलानी से 2:15 बजे चलकर पूरनपुर (3:03), पीलीभीत (4:10), भोजीपुरा (4:50), इज्जतनगर (5:10) और बरेली सिटी (5:40) होते हुए सुबह 6:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन दो से पांच, आठ से 13, 16 से 20 और 24 अगस्त को चलेगी।
ट्रेन संख्या 05186 बरेली से दोपहर 3:25 बजे चलकर बरेली सिटी (3:40), इज्जतनगर (4:00), भोजीपुरा (4:22), पीलीभीत (5:10) और पूरनपुर (6:22) होते हुए शाम 7:35 बजे मैलानी पहुंचेगी। यहां से 7:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन तीन से छह, नौ से 14, 17 से 21 और 25 अगस्त को चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन का ठहराव लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ में नहीं होगा, जबकि पूरनपुर और पीलीभीत में ठहराव दिया गया है। ऐसे में लखीमपुर और गोला क्षेत्र के परीक्षार्थियों को ट्रेन पकड़ने के लिए मैलानी जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें