लखीमपुर खीरी। मिट्टी की परंपरागत कारीगरी से जुड़े कारीगरों को माटी कला बोर्ड की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कारीगरों को माटीकला टूल किट भी वितरण की जाएगी।
इसके लिए कारीगरों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। वह उत्तरप्रदेश के मूल निवासी होेने चाहिए। जिला खाद्यी ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को तहसील से पट्टा आवंटित है, उनको प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी परंपरागत कारीगर माटीकला बोर्ड के पोर्टल upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता, निवास प्रमाणपत्र के साथ 28 जुलाई शाम पांच बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण जनपद शाहजहांपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण की तिथि अभी तय नहीं है। संवाद