फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया एमएलए पर विधायक निधि से पत्नी के फार्म हाउस पर लाइटें लगवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकला। पलिया विधायक रोमी साहनी आजकल चर्चा में हैं। पहले अधिवक्ता ने आरोप लगाए, अब पत्नी के फार्म हाउस पर विधायक निधि से सोलर लाइट लगाने के आरोप को लेकर वह चर्चा में हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट वायरल हो रही है। वायरल रिपोर्ट में कहा गया है कि मकनपुर के बिलहिया में विधायक रोमी साहनी की पत्नी के नाम पर 50 एकड़ का फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में विधायक निधि से दर्जनों सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि जिस रास्ते पर उनका फार्म हाउस है, उसके पास जंगल है। जंगल से निकलने वाले वन्यजीव आए-दिन उस रास्ते पर आवाजाही करते हैं।
यह रास्ता कई फार्मों को जाता है, ऐसे में सोलर लाइट रास्तों पर लगवाई गई हैं, न कि फार्म हाउस पर। हां यह जरूर है कि इस रास्ते पर उनका फार्म हाउस पड़ता है, लेकिन उन्होंने फार्म हाउस पर एक भी लाइट नहीं लगवाई है। आरोप निराधार हैं। कुछ लोग उनको बदनाम करने के लिए लगे हैं। जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें