लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के बौधिया कलां गांव के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सरवन पाल के घर से शुरू हुई और तेज हवा के चलते देखते ही देखते पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में 43 घर जलकर राख हो गए। घटना के समय अधिकांश ग्रामीण पास के गांव में अंतिम संस्कार में गए हुए थे। जब तक लोग लौटकर पहुंचे, तब तक आग कई घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
अग्निकांड में सरवन पाल की तीन गाय जलकर मर गईं, जबकि दो अन्य झुलस गईं। जयप्रकाश की तीन बकरियां और दो बकरे भी आग में जल गए। शहीदुल की एक गाय झुलस गई। वहीं जान बचाकर भाग रहे प्यारेलाल का पैर की हड्डी टूट गई।
आग की चपेट में आकर सतीश, शिवप्यारी, नंदराम, बहादुर, अरविंद, किशोर, प्रमोद, मीना, सुमित, पुत्तू, सुशील, हीराकली, पप्पू, रामगुलाम, पवन, दयाराम, सोनपाल, शिवपुरी, सुनीता, संदीप, हरिराम, पतराम, जसपाल, छोटूराम, तीरथराम, रामकली, सचिन, चुन्नी, विजयपाल समेत कुल 43 परिवारों के घर जलकर राख हो गए।