फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल में लगी भीषण आग, 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ नुकसान

Mon, 07 Apr 2025 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंज जंगल में रविवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। जंगल में लगी आग तेजी से फैली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में किशनपुर सेंक्चुरी मैलानी रेंज जंगल में रविवार रात अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल का ग्राउंड फ्लोरा जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


मैलानी-भीरा हाईवे से गुजरे जंगल में रविवार रात नौ बजे राहगीरों को किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में भीषण आग जलती दिखाई दी। यह देख वाहन सवारों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, जंगल गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने कक्ष संख्या 38 में लगी आग को देख इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

यह भी पढ़ें- रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया
विज्ञापन


धीरे-धीरे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल धू-धू कर जलने लगा। जंगल का ग्राउंड फ्लोरा जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन इससे पहले वन कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया था।

मैलानी रेंज के जंगल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई थी। वन कर्मियों की टीम ने परंपरागत तरीके और फॉयर ब्लोअर के जरिये आग पर काबू पा लिया है।- नवीन दिवाकर, रेंजर, किशनपुर सेंक्चुरी, मैलानी रेंज

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें